बाल भवन परिसर में 8 फरवरी को निःशुल्क हेल्थ कैंप का आयोजन
देहरादून। उत्तराखंड राज्य बाल कल्याण परिषद, देहरादून द्वारा 8 फरवरी 2025 को बाल भवन परिसर में निःशुल्क हेल्थ कैंप आयोजित किया जाएगा। यह आयोजन स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से किया जा रहा है, जिसमें सभी कार्यकारिणी एवं आजीवन सदस्य स्वास्थ्य परीक्षण के लिए आमंत्रित हैं।
हेल्थ कैंप का आयोजन परिषद के कार्यकारिणी सदस्य श्री आनंद सिंह रावत एवं श्री मोहन सिंह खत्री (प्रभारी, हेल्थ कैंप) के नेतृत्व में किया जाएगा।
उत्तराखंड राज्य बाल कल्याण परिषद ने सभी कार्यकारिणी और आजीवन सदस्यों से 8 फरवरी 2025 को प्रातः 10:30 बजे बाल भवन परिसर, देहरादून में उपस्थित होने का अनुरोध किया है।
अधिक जानकारी के लिए उत्तराखंड राज्य बाल कल्याण परिषद की आधिकारिक वेबसाइट https://uksccw.org/ या ईमेल (uksccwddn@gmail.com) पर संपर्क किया जा सकता है।
