सहायक समाज कल्याण अधिकारी ₹10,000 रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार

सहायक समाज कल्याण अधिकारी ₹10,000 रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
Spread the love

देहरादून। समाज कल्याण विभाग, मोरी में नियुक्त सहायक समाज कल्याण अधिकारी मोनू कुमार गौतम को सतर्कता अधिष्ठान ने ₹10,000/- रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है।

शिकायतकर्ता ने सतर्कता अधिष्ठान के टोल फ्री नंबर 1064 पर शिकायत दर्ज कराई थी कि उसने “अटल आवास योजना” के तहत आवास आवंटन के लिए आवेदन किया था। इस पर सहायक समाज कल्याण अधिकारी मोनू कुमार गौतम ने आवास आवंटन पत्रावली को स्वीकृत करने के लिए ₹15,000 की रिश्वत मांगी थी। शिकायतकर्ता ने ₹10,000 देने की सहमति जताई, जिसके बाद आरोपी ने उसे 06 फरवरी 2025 को पुरोला से सोनाली गाँव के पास मोरी जाने वाली रोड पर बुलाया।

शिकायतकर्ता रिश्वत नहीं देना चाहता था और कानूनी कार्रवाई चाहता था। सतर्कता अधिष्ठान सैक्टर देहरादून की ट्रैप टीम ने योजनाबद्ध तरीके से मोनू कुमार गौतम को ₹10,000 रिश्वत लेते हुए सोनाली गाँव के पास रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी के बाद सतर्कता अधिष्ठान की टीम ने अभियुक्त के आवास की तलाशी ली और चल-अचल संपत्तियों की जांच शुरू कर दी।

निदेशक सतर्कता डॉ. वी. मुरुगेशन ने सफल ट्रैप ऑपरेशन के लिए टीम को नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है।

यदि कोई सरकारी अधिकारी/कर्मचारी रिश्वत मांगता है या आय से अधिक अवैध संपत्ति अर्जित करता है, तो नागरिक सतर्कता अधिष्ठान को टोल फ्री हेल्पलाइन 1064 या WhatsApp नंबर 9456592300 पर सूचना देकर भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी आवाज उठा सकते हैं।

देवभूमि खबर

Related articles