हाउस आफ हिमालया के उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए कृषि मंत्री गणेश जोशी की समीक्षा बैठक

हाउस आफ हिमालया के उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए कृषि मंत्री गणेश जोशी की समीक्षा बैठक
Spread the love

देहरादून। विधानसभा स्थित कार्यालय कक्ष में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने हाउस आफ हिमालया के उत्पादों को बढ़ावा देने के संबंध में समीक्षा बैठक की।

बैठक में मंत्री ने बताया कि प्रदेश के ब्रांड, हाउस आफ हिमालया की ब्रांडिंग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा इन्वेस्टर्स समिट के दौरान की गई थी, और अब इसके उत्पादों की मांग देश-विदेश में बढ़ रही है। इस उत्पाद की गुणवत्ता और उत्पादन में वृद्धि के लिए सहकारिता, ग्राम्य विकास और कृषि विभाग की संयुक्त बैठक आयोजित की गई, जिसमें निर्णय लिया गया कि राज्य के प्रमुख स्थानों और पर्यटक स्थलों पर हाउस आफ हिमालया के स्टोर खोले जाएंगे।

मंत्री ने हरिद्वार और उधम सिंह नगर में अमृत सरोवर योजना के तहत मखाना और सिंघाड़े के उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। साथ ही, आगामी बजट में इन फसलों के उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए आवश्यक व्यवस्था करने की बात कही।

कृषि मंत्री ने प्रदेश में फ्लोरीकल्चर को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर भी जोर दिया और कहा कि प्रदेश के 93 ऑर्चर्ड (गार्डन) में फूलों की खेती की जाए। इसके अलावा, उन्होंने हार्टी टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए कार्य योजना तैयार करने का निर्देश दिया।

मंत्री ने कहा कि हाउस आफ हिमालया के उत्पादों की ब्रांडिंग को और बेहतर बनाने के लिए जनपदवार योजना बनाई जाए। साथ ही, प्रदेश के मंडुआ और झंगोरा की गुणवत्ता को बढ़ाने के लिए बंजर जमीनों की गुणवत्ता की जांच की जाए।

बैठक में ग्राम्य विकास विभाग की सचिन, राधिका झा, महानिदेशक कृषि रणवीर सिंह चौहान, अपर सचिव सहकारिता सोनिका, आयुक्त ग्राम्य विकास अनुराधा पाल और अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

देवभूमि खबर

Related articles