HTML tutorial
HTML tutorial

38वें राष्ट्रीय खेलों का आयोजन स्वर्णिम अध्याय के रूप में याद किया जाएगा : मुख्यमंत्री

38वें राष्ट्रीय खेलों का आयोजन स्वर्णिम अध्याय के रूप में याद किया जाएगा : मुख्यमंत्री
Spread the love

राष्ट्रीय खेलों से राज्य में खेल संस्कृति को मिला बढ़ावा, खिलाड़ियों में नया जोश

देहरादून।मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज, रायपुर देहरादून में 38वें राष्ट्रीय खेलों के अंतर्गत आयोजित मौली संवाद कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने आईटीडीए कैल्क के ड्रोन सर्विस टेक्नीशियन कोर्स (ड्रोन दीदी) में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली युवतियों को पुरस्कार स्वरूप ड्रोन देकर सम्मानित किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 38वें राष्ट्रीय खेलों का आयोजन खेल इतिहास में स्वर्णिम अध्याय के रूप में याद किया जाएगा। इस बार खेलों का आयोजन प्रदेश के 11 विभिन्न स्थानों पर किया गया, जिससे राज्य भर में खेल सुविधाओं का विस्तार हुआ और खेल इंफ्रास्ट्रक्चर को और बेहतर बनाया गया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय खेलों के आयोजन से प्रदेश के विभिन्न खेल परिसरों में स्थायी सुविधाएं विकसित हुई हैं, जिनका सीधा लाभ आने वाले समय में राज्य के युवा खिलाड़ियों को मिलेगा।

मुख्यमंत्री ने यह भी उल्लेख किया कि यह हमारे लिए गर्व की बात है कि राष्ट्रीय खेलों का कोई भी खेल उत्तराखंड के बाहर नहीं हुआ। उन्होंने स्वयं विभिन्न खेल स्थलों का दौरा किया और खिलाड़ियों के साथ संवाद एवं भोजन भी किया। अन्य राज्यों से आए खिलाड़ियों ने उत्तराखंड में की गई व्यवस्थाओं की सराहना की। उन्होंने बताया कि 37वें राष्ट्रीय खेलों की तुलना में इस बार उत्तराखंड का प्रदर्शन उल्लेखनीय रूप से बेहतर रहा है। वर्तमान में राज्य 80 से अधिक पदकों के साथ छठे स्थान पर है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय खेलों से राज्य में खेल संस्कृति को बढ़ावा मिला है। अब उत्तराखंड “देवभूमि” के साथ-साथ “खेल भूमि” के रूप में भी जाना जाएगा। उन्होंने कहा कि टिहरी में वाटर स्पोर्ट्स, टनकपुर में पहली बार रात्रि राफ्टिंग प्रतियोगिता और चकरपुर में मल्लखंब का आयोजन हुआ। ऐसे आयोजनों से न केवल खिलाड़ियों को प्रेरणा मिली, बल्कि आम जनता का भी खेलों के प्रति रुझान बढ़ा है।

वन मंत्री श्री सुबोध उनियाल ने कहा कि मौली संवाद कार्यक्रम के माध्यम से कई महत्वपूर्ण संवाद आयोजित किए गए, जिससे खिलाड़ियों को नई प्रेरणा मिली। उन्होंने बताया कि इस आयोजन में पर्यावरण संरक्षण और जलवायु परिवर्तन जैसे विषयों को भी प्राथमिकता दी गई। इसके साथ ही, वेस्ट से इनकम और रीसायकल इकोनॉमी को भी बढ़ावा दिया गया है।

इस अवसर पर विशेष प्रमुख सचिव खेल श्री अमित सिन्हा, गढ़वाल कमिश्नर श्री विनय शंकर पांडे सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

देवभूमि खबर

Related articles