मुख्यमंत्री ने पुलिस महानिरीक्षक श्री केवल खुराना को दी श्रद्धांजलि
देहरादून: मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को किशनपुर, देहरादून स्थित पुलिस ऑफिसर्स कॉलोनी में पुलिस महानिरीक्षक श्री केवल खुराना के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
मुख्यमंत्री ने शोकाकुल परिवारजनों से मिलकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। उन्होंने ईश्वर से शोक संतप्त परिजनों को धैर्य प्रदान करने की कामना भी की।

