आईपीएस अधिकारी केवल खुराना का आकस्मिक निधन, पुलिस महकमे में शोक की लहर

Spread the love

देहरादून। 2004 बैच के आईपीएस अधिकारी केवल खुराना का आकस्मिक निधन हो गया। वे उत्तराखंड के तेजतर्रार अधिकारियों में गिने जाते थे। आईआईटी ट्रेनिंग के दौरान ही उनकी तबीयत बिगड़ने लगी थी, जिसके चलते उन्हें दिल्ली में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली।

उनके निधन की खबर से उत्तराखंड पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई। वे लंबे समय तक देहरादून में महत्वपूर्ण पदों पर कार्यरत रहे और अपनी कार्यशैली के लिए जाने जाते थे। उनके अंतिम संस्कार के लिए पार्थिव शरीर को हरिद्वार लाया जाएगा, जिसमें उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी शामिल होंगे।

आईपीएस केवल खुराना के असमय निधन से पुलिस विभाग में गहरा शोक है, और उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा।

देवभूमि खबर

Related articles