एसटीएफ के पीआरओ विपिन बहुगुणा इंस्पेक्टर पद पर हुए प्रमोट
देहरादून।उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय द्वारा गुरुवार को जारी सूचना के अनुसार, प्रदेश में 32 उप निरीक्षकों को निरीक्षक पद पर पदोन्नति दी गई है। इनमें 27 नागरिक पुलिस उप निरीक्षक और 5 अभिसूचना उप निरीक्षक शामिल हैं।
एसटीएफ में तैनात उप निरीक्षक विपिन बहुगुणा, जो वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ के पीआरओ की जिम्मेदारी भी संभाल रहे हैं, को शुक्रवार को औपचारिक रूप से निरीक्षक पद पर प्रमोशन दिया गया। इस अवसर पर एसटीएफ कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने उन्हें स्टार पहनाकर उनकी पदोन्नति की घोषणा की।
कार्यक्रम के दौरान पुलिस उपाधीक्षक आर.बी. चमोला, अंकुश मिश्र और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

