उत्तराखण्ड रक्षा मोर्चा ने आक्रोश रैली में किया विधायक प्रेम चन्द्र अग्रवाल विरोध प्रदर्शन किया

Spread the love

डीपीएस रावत ने एक प्रेस वार्ता में प्रेम चन्द्र अग्रवाल के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि जिस तरह से आज प्रेम चन्द्र अग्रवाल ने उत्तराखंड के लोगों का अपमान किया है, उसे हल्के में नहीं लिया जाना चाहिए। रावत ने कहा कि इसका जवाब आगामी विधानसभा चुनाव 2027 में जनता भाजपा से लेगी। उन्होंने यह भी कहा कि पहाड़ी लोगों का अपमान और उनके अस्तित्व पर गहरी चोट पहुंचाई गई है। जिन लोगों ने पहाड़ के लिए अपनी जान दी और अलग राज्य की मांग की, उनके लिए यह शब्द अत्यंत अपमानजनक हैं।

डीपीएस रावत ने जोर देते हुए कहा कि अगर राज्य में हिमाचल की तरह शक्त भू कानून होता तो बाहरी राज्यों के लोग इस तरह के अपशब्द नहीं बोल पाते। रावत ने रैली में उपस्थित पूर्व सैनिक मोर्चा, उत्तराखंड रक्षा मोर्चा के अध्यक्ष शेखर सिंह नेगी और अन्य नेताओं के साथ मिलकर यह मांग की कि विधायक प्रेम चन्द्र अग्रवाल को मंत्रीमंडल से बर्खास्त किया जाए। उन्होंने भाजपा के नेताओं पर भी निशाना साधते हुए कहा कि राज्य के कई विधायक ऐसे बयान देने में माहिर हैं।

रावत ने कहा कि उत्तराखंड एक सैनिको की भूमि है और जो भी पहाड़ के खिलाफ गलत शब्दों का इस्तेमाल करेगा, उसे जनता माफ नहीं करेगी।

देवभूमि खबर

Related articles