देहरादून पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 33 निरीक्षक और उपनिरीक्षकों के तबादले

देहरादून पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 33 निरीक्षक और उपनिरीक्षकों के तबादले
Spread the love

देहरादून। देहरादून पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश पर निरीक्षक, उपनिरीक्षक, अपर उपनिरीक्षक एवं महिला उपनिरीक्षकों सहित 33 पुलिस अधिकारियों के स्थानांतरण किए गए हैं। जारी आदेश के अनुसार सभी अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से नए तैनाती स्थलों पर स्थानांतरण एवं नियुक्ति की गई है।
स्थानांतरण सूची में कई थाना प्रभारियों, चौकी प्रभारियों और वरिष्ठ उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। प्रमुख बदलावों में निरीक्षक जी. एस. कंडारी को प्रभारी एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल, निरीक्षक प्रमोद उनियाल को प्रभारी पीटीसी/सीआईएसएफ मेला तथा निरीक्षक अरविंद कुमार को प्रभारी सीपीयू/ट्रैफिक मेला की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसके अलावा कई उपनिरीक्षकों और अपर उपनिरीक्षकों को विभिन्न थानों एवं चौकियों में नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। स्थानांतरण आदेश में पुलिस लाइन, थाना राजपुर, नेहरू कॉलोनी, प्रेमनगर, डोईवाला, रायपुर, रायवाला, मसूरी, पटेलनगर, विकासनगर, सहसपुर, क्लेमनटाउन, डालनवाला, ऋषिकेश और अन्य इकाइयों में तैनात अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में भी बदलाव किया गया है।

देवभूमि खबर

Related articles