भाजपा सरकार पर पांच साल में भ्रष्टाचार का एक भी दाग नहीं: मोदी

ओडिआ ।एजेंसी।एक चुनावी रैली में प्रधानमंत्री ने कहा कि देश के एवं ओडिशा के कोने-कोने से मुझे आपका समर्थन मिल रहा है, इसके लिए मैं आप सबका आभारी हूं। अहमदाबाद में वोट डालकर आपके पास आया हूं। प्रधानमंत्री ने सभी से मतदान करने के लिए अनुरोध किया। प्रधानमंत्री ने कहा के मतदान करना हमारा कर्तव्य भी है और सौभाग्य भी है।
पीएम मोदी ने कहा कि हमारी सरकार पर पांच साल में भ्रष्टाचार का एक भी दाग नहीं लगा है। विरोधियों को चुनाव में मोदी के खिलाफ मुद्दा नहीं मिल रहा है। ऐसे में विरोधी दल बौखलाहट में मुझे गाली दे रहे हैं। देश मजबूत सरकार के मजबूत नेतृत्व के साथ खड़ा है। ओडिशा में बीजद पूरी तरह से बौखला गई है। यही कारण है कि भाजपा के कार्यकर्ताओं पर हमले किए जा रहे हैं।
पीएम बोले कि पहले दूसरे चरण में हमने मर्यादाओं का पालन किया था, नवीन बाबू की हमने आलोचना नहीं की थी। क्योंकि मैं चाहता था कि ओडिशा की उन्होंने सेवा की है तो उनकी विदाई भी शानदार हो। बेइज्जत होकर यहां से न जाएं। लेकिन पिछले 10-12 दिन में बंगाल की तरह हिंसा का सहारा लिया है, उनके कुछ मुट्ठी भर अधिकारी आंख बंद किए हुए हैं। नवीन बाबू को मैं बताना चाहता हूं कि आपका जाना तय है, मुट्ठी भर अधिकारी आपको नहीं बचा पाएंगे।

