बाजपुर तहसील में रजिस्ट्रार कानूनगो मोहन सिंह ₹3,500 रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

बाजपुर तहसील में रजिस्ट्रार कानूनगो मोहन सिंह ₹3,500 रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
Spread the love

ऊधमसिंहनगर – तहसील बाजपुर में नियुक्त रजिस्ट्रार कानूनगो मोहन सिंह को ₹3,500 रिश्वत लेते हुए सतर्कता अधिष्ठान की हल्द्वानी ट्रैप टीम ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया।

शिकायतकर्ता ने सतर्कता अधिष्ठान के टोल फ्री नंबर 1064 पर शिकायत दर्ज कराई थी कि रजिस्ट्रार कानूनगो द्वारा परवाना चढ़ाने के एवज में रिश्वत की मांग की जा रही है। शिकायतकर्ता रिश्वत नहीं देना चाहता था और आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग कर रहा था।

इस शिकायत पर कार्रवाई करते हुए 11 मार्च 2025 को सतर्कता अधिष्ठान की ट्रैप टीम ने बाजपुर तहसील में कानूनगो मोहन सिंह को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद उनके आवास और अन्य स्थानों पर चल-अचल संपत्ति की जांच जारी है।

सतर्कता निदेशक डॉ. वी. मुरूगेसन ने ट्रैप टीम को नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है।

यदि कोई सरकारी अधिकारी रिश्वत मांगता है या अवैध संपत्ति अर्जित करता है, तो इसकी सूचना सतर्कता अधिष्ठान के टोल फ्री नंबर 1064 या Whatsapp हेल्पलाइन नंबर 9456592300 पर दी जा सकती है।

देवभूमि खबर

Related articles