सचिवालय क्रिकेट प्रतियोगिता T-20 चैंपियंस ट्रॉफी 2025: टीम ग्रुपिंग और फिक्स्चर निर्धारित
देहरादून।सचिवालय क्रिकेट क्लब के उपाध्यक्ष टी.एच. खान की अध्यक्षता में टीम कप्तानों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में टीमों के ग्रुप निर्धारित किए गए और फिक्स्चर/ड्रॉ प्रक्रिया को पारदर्शी तरीके से पूरा किया गया। प्रतियोगिता में कुल 14 टीमें भाग ले रही हैं, जिन्हें तीन ग्रुपों में बांटा गया—दो ग्रुप में 5-5 टीमें और एक ग्रुप में 4 टीमें।
कुल 33 मैच खेले जाएंगे, जिनमें से 25 मैच महाराणा प्रताप स्टेडियम में और 8 मैच हेरिटेज क्रिकेट ग्राउंड में आयोजित होंगे। बैठक का संचालन सचिव राजेंद्र रतूड़ी ने किया।
इस अवसर पर संयुक्त सचिव रविंद्र सिंह, मीडिया प्रभारी महेश धर्मसतू, कोषाध्यक्ष अतुल कुमार सिंह, कार्यकारिणी सदस्य टिकराज सिंह, विनोद कुमार शर्मा, राकेश जोशी, नरेश कुमार, राकेश महर, राम सिंह मेहता, हुकुम सिंह चौहान ,संदीप कुमार, प्रमोद कुमार ,मनोज कुमार ,संदीप सिंह, हितेश छेत्री, मनदीप रावत रमेश जोशी ,महेश सिंह ,चंदन बिष्ट ,सुनील मैदोला, मोहम्मद फाजिल नूर मोहम्मद उपस्थित रहे।

