हरिद्वार पुलिस का मिलावटी कुट्टू के आटे पर शिकंजा, दुकानों में अभियान तेज

Spread the love

हरिद्वार।नवरात्रि के दौरान मिलावटी कुट्टू के आटे के सेवन से हरिद्वार के लक्सर क्षेत्र में कुछ लोगों के बीमार होने की सूचना पर पुलिस तुरंत सक्रिय हो गई। एसएसपी हरिद्वार के आदेश पर जिलेभर में विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत शहर से लेकर देहात तक दुकानों और चक्कियों की सघन चेकिंग की जा रही है।

हरिद्वार पुलिस ने दुकानदारों और चक्की संचालकों को मिलावटी आटा न बेचने की सख्त हिदायत दी है। साथ ही, आमजन को जागरूक किया जा रहा है कि बिना प्रमाणिकता सुनिश्चित किए कुट्टू के आटे का सेवन न करें। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नकली कुट्टू का आटा बेचने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

हरिद्वार पुलिस आमजन से अपील करती है कि अपने और अपने परिवार की सेहत को खतरे में न डालें। यदि किसी को मिलावटी आटे से संबंधित कोई संदेह हो तो तुरंत पुलिस या खाद्य विभाग को सूचित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड को PMGSY के तहत 293.75 करोड़ की सौगात, 09 नए पुलों को भी मंजूरी

Spread the love देहरादून। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) के तहत उत्तराखंड को वित्तीय वर्ष 2024-25 की चौथी किश्त के रूप में 293.75 करोड़ रुपये की धनराशि जारी की गई। प्रदेश के ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने इस महत्वपूर्ण स्वीकृति के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री […]