राजकीय विद्यालयों में सुधरेंगी किचन सुविधाएं, केंद्र ने 20.66 करोड़ रुपये जारी किए

Spread the love

देहरादून।प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण (पीएम पोषण) योजना के तहत उत्तराखंड को 20.66 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। इस धनराशि से प्रदेश के 292 विद्यालयों में नई किचन-सह-स्टोर सुविधाएं विकसित की जाएंगी, जबकि 8563 विद्यालयों में क्षतिग्रस्त रसोईघरों की मरम्मत होगी। इसके अलावा, 772 विद्यालयों में रसोई उपकरण बदले जाएंगे और एक विद्यालय में नवीन किचन उपकरण क्रय किए जाएंगे।

प्रदेश के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि चार वर्षों के बाद इस योजना के लिए केंद्र से बजट प्राप्त हुआ है, जिससे छात्रों को ताजा और पौष्टिक मध्याह्न भोजन सुनिश्चित किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार विद्यालयों में बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार काम कर रही है और इस योजना के तहत विद्यालयों में नई रसोई सुविधाएं स्थापित की जाएंगी।डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फिट इंडिया अभियान के तहत इस वर्ष प्रदेश के विभिन्न विद्यालयों में 6 ईट राइट किचन की स्थापना की जाएगी। ये किचन पूरी तरह हाईजीनिक होंगी और छात्रों को स्वच्छ व पौष्टिक भोजन परोसा जाएगा। उन्होंने कहा कि इस योजना का प्रस्ताव जल्द ही केंद्र सरकार को भेजा जाएगा और संबंधित अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फिट इंडिया अभियान के तहत इस वर्ष प्रदेश के विभिन्न विद्यालयों में 6 ईट राइट किचन की स्थापना की जाएगी। ये किचन पूरी तरह हाईजीनिक होंगी और छात्रों को स्वच्छ व पौष्टिक भोजन परोसा जाएगा। उन्होंने कहा कि इस योजना का प्रस्ताव जल्द ही केंद्र सरकार को भेजा जाएगा और संबंधित अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

डॉ. रावत ने शिक्षा महानिदेशक, एसपीडी पीएम पोषण योजना झरना कमठान, एपीडी पीएम पोषण योजना कुलदीप गैरोला और अन्य अधिकारियों की सराहना की, जिनकी सक्रियता से राज्य को इस योजना के तहत भरपूर सहयोग मिला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अवैध खनन के सवाल पर भाजपा के सांसद ने लगाई मुहर :राकेश राणा

Spread the love टिहरी ।जिला कांग्रेस कमेटी टिहरी गढ़वाल के अध्यक्ष राकेश राणा ने आरोप लगाया है कि उत्तराखंड में तथाकथित डबल इंजन की सरकार के संरक्षण में अवैध खनन हो रहा है और अब इस पर भाजपा के ही सांसद ने मुहर लगा दी है। राणा ने कहा कि […]