देहरादून में बढ़ते ट्रैफिक और प्रदूषण पर राष्ट्रीय अभिमान मोर्चा ने जताई चिंता, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन

देहरादून में बढ़ते ट्रैफिक और प्रदूषण पर राष्ट्रीय अभिमान मोर्चा ने जताई चिंता, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन
Spread the love

देहरादून। राजधानी में बढ़ते ट्रैफिक और इससे उत्पन्न वायु एवं ध्वनि प्रदूषण को लेकर राष्ट्रीय अभिमान मोर्चा ने पुलिस अधीक्षक (यातायात) को ज्ञापन सौंपा। संगठन ने पुराने और निर्धारित अवधि पूरी कर चुके वाहनों, खासकर सिटी बसों और विक्रम वाहनों के पुनः पंजीकरण और संचालन पर आपत्ति जताई।

ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि कई वाहन प्रेशर हॉर्न का इस्तेमाल कर रहे हैं, जिससे आमजन को परेशानी हो रही है। इसके अलावा, लोडिंग वाहनों द्वारा निषिद्ध क्षेत्रों में अनावश्यक हॉर्न बजाना भी एक गंभीर समस्या बन गया है।

संगठन ने यातायात व्यवस्था को सुधारने और प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए पुलिस प्रशासन से ठोस कदम उठाने की अपील की है। राष्ट्रीय अभिमान मोर्चा ने इस दिशा में प्रशासन को हरसंभव सहयोग देने का भी आश्वासन दिया है।

देवभूमि खबर

Related articles