*चार पेटी शराब (96 हाफ) के साथ एक व्यक्ति को रुद्रप्रयाग पुलिस ने किया गिरफ्तार

Spread the love

रूद्रप्रयाग।पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग के निर्देशों एवं पुलिस उपाधीक्षक गुप्तकाशी के निकट पर्यवेक्षण में थाना गुप्तकाशी पुलिस ने सुरागरसी-पतारसी और मुखबिर की सूचना के आधार पर एक व्यक्ति को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार व्यक्ति चंद्रमोहन पुत्र उमेद सिंह भंडारी, निवासी ग्राम डालसिंगी, थाना गुप्तकाशी, जनपद रुद्रप्रयाग को 96 हाफ (चार पेटी) मैकडॉवेल व्हिस्की के साथ पकड़ा गया। आरोपी के विरुद्ध थाना गुप्तकाशी में आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई है।

रुद्रप्रयाग पुलिस का अवैध शराब के विरुद्ध धरपकड़ अभियान निरंतर जारी है।

देवभूमि खबर

Related articles