HTML tutorial
HTML tutorial

पर्यावरणीय मानकों के उल्लंघन पर प्रशासन की सख्ती, राजपुर रोड के छह प्रतिष्ठान सील

पर्यावरणीय मानकों के उल्लंघन पर प्रशासन की सख्ती, राजपुर रोड के छह प्रतिष्ठान सील
Spread the love

देहरादून,। पर्यावरणीय मानकों के उल्लंघन के खिलाफ जिला प्रशासन और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने सख्त रुख अपनाते हुए राजपुर रोड क्षेत्र के छह प्रतिष्ठानों को सील कर दिया। एक दिन पहले इन प्रतिष्ठानों के विद्युत कनेक्शन काटे गए थे। इसके बाद बुधवार को संयुक्त टीम ने सीलिंग की कार्रवाई की।

शासन और जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान के निर्देशों के अनुपालन में की गई इस कार्रवाई के तहत बार, रेस्टो बार, रेस्टोरेंट और अन्य प्रतिष्ठानों को सील किया गया। सील किए गए प्रतिष्ठानों में मोजो रेस्टो बार एवं पार्टी लाउन्स, लाइफस्टाइल (प्लेबॉय), लेवल वन रेस्टो, केएफसी (सेफ्योर फूड इंडिया, यूनिट-4, वर्ल्ड ट्रेड टावर), एएस-4 तथा इंट्रीग्रेटेड फैसिलिटी मैनेजमेंट सर्विसेज प्रा. लि. शामिल हैं।

प्रशासन के अनुसार संबंधित प्रतिष्ठानों को पूर्व में पर्यावरणीय मानकों और निर्धारित नियमों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद उल्लंघन पाए जाने पर पहले विद्युत कनेक्शन काटे गए और अब आगे की कार्रवाई करते हुए प्रतिष्ठानों को सील किया गया है।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि पर्यावरणीय नियमों और निर्धारित मानकों का उल्लंघन करने वाले प्रतिष्ठानों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी। जनहित और पर्यावरण संरक्षण के मामले में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

संयुक्त कार्रवाई के दौरान क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी नरेश गोस्वामी, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के वैज्ञानिक अधिकारी, तहसीलदार सदर सहित संबंधित विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

देवभूमि खबर

Related articles