कानूनगो डीडीहाट रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार, सतर्कता अधिष्ठान की बड़ी कार्रवाई

कानूनगो डीडीहाट रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार, सतर्कता अधिष्ठान की बड़ी कार्रवाई
Spread the love

पिथौरागढ़।तहसील डीडीहाट, पिथौरागढ़ में नियुक्त कानूनगो नारायण सिंह करायत को ₹40,000/- रिश्वत लेते हुए सतर्कता अधिष्ठान की ट्रैप टीम ने रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। शिकायतकर्ता ने सतर्कता अधिष्ठान के टोल फ्री नंबर 1064 पर शिकायत दर्ज कराई थी कि कानूनगो ने प्रतिबंधित भूमि पर दो मंजिला भवन निर्माण की अनुमति देने और तोक छनपट्टा में मकान निर्माण के मामले में भू-ग्राही अधिनियम की धारा-3/4 के तहत चालान काटने की धमकी देते हुए रिश्वत मांगी थी।

शिकायत मिलने के बाद सतर्कता अधिष्ठान सैक्टर हल्द्वानी की ट्रैप टीम ने नियमानुसार कार्रवाई करते हुए तहसील डीडीहाट के आवासीय परिसर, पिथौरागढ़ से कानूनगो नारायण सिंह करायत को ₹40,000/- रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ पकड़ा। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त के आवास की तलाशी और उसकी चल-अचल संपत्ति की जांच जारी है।

निदेशक सतर्कता डॉ. वी. मुरूगेसन ने ट्रैप टीम को नकद पुरस्कार देने की घोषणा की।

सतर्कता अधिष्ठान ने आमजन से अपील की कि राज्य में किसी भी सरकारी अधिकारी या कर्मचारी द्वारा पदीय कार्य के बदले रिश्वत मांगने या आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने की सूचना सतर्कता अधिष्ठान के टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1064 या व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर 9456592300 पर देकर भ्रष्टाचार के खिलाफ इस अभियान में सहयोग करें।

देवभूमि खबर

Related articles