हरिद्वार मृतका के खाते से उड़ाए 8.92 लाख, बैंक कर्मी समेत दो गिरफ्तार, तीसरा आरोपी फरार

हरिद्वार मृतका के खाते से उड़ाए 8.92 लाख, बैंक कर्मी समेत दो गिरफ्तार, तीसरा आरोपी फरार
Spread the love

हरिद्वार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के नेतृत्व में हरिद्वार पुलिस ने एक बड़ी धोखाधड़ी का खुलासा किया है। थाना झबरेड़ा पर वादी सुनील कुमार पुत्र मांगेराम निवासी बेहड़ेकी सैदाबाद, हरिद्वार द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई कि उनकी मृत माता सगुनी देवी के बैंक खाते से करीब ₹8,92,427 अज्ञात व्यक्तियों द्वारा धोखाधड़ी से निकाल लिए गए। इस पर दिनांक 08 फरवरी 2024 को थाना झबरेड़ा में मुकदमा संख्या 61/2024 दर्ज किया गया, जिसकी विवेचना उप निरीक्षक नितिन बिष्ट को सौंपी गई।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए। जांच के दौरान बैंक कर्मियों के बयान, इलेक्ट्रॉनिक दस्तावेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पंजाब नैशनल बैंक इकबालपुर शाखा में तैनात तत्कालीन बैंककर्मी जतिन कुमार का नाम सामने आया। पूछताछ में जतिन ने स्वीकार किया कि उसने अपने साथियों यशपाल और फिरोज के साथ मिलकर षड्यंत्र रचा और मृत महिला के कूट रचित दस्तावेज तैयार कर उसका एटीएम कार्ड बनवाया। इसके बाद आरोपियों ने विभिन्न तिथियों में नकद और UPI माध्यम से कुल ₹8,92,427 की धनराशि निकाल ली।

जतिन की निशानदेही पर उसका साथी यशपाल को सहारनपुर से हिरासत में लिया गया। दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है, जबकि तीसरे आरोपी फिरोज की तलाश जारी है।

गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम और पते:

  1. जतिन कुमार पुत्र इन्द्रपाल — निवासी गली नं. 06, नवीन नगर, जिला सहारनपुर, उत्तर प्रदेश; वर्तमान पता: गोल कोठी, हरीपुर कलां, थाना रायवाला, जिला देहरादून।
  2. यशपाल पुत्र रमेश — निवासी पंजाबी कॉलोनी, निकट जैन कॉलेज, थाना कोतवाली सदर, जिला सहारनपुर, उत्तर प्रदेश; उम्र: लगभग 42 वर्ष।

देवभूमि खबर

Related articles