मुख्यमंत्री धामी ने डॉ. भीमराव अंबेडकर को अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा,संविधान निर्माता के आदर्श आज भी प्रासंगिक

मुख्यमंत्री धामी ने डॉ. भीमराव अंबेडकर को अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा,संविधान निर्माता के आदर्श आज भी प्रासंगिक
Spread the love

देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।

मुख्यमंत्री ने डॉ. अंबेडकर के व्यक्तित्व एवं राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को स्मरण करते हुए कहा कि वे भारतीय संविधान के शिल्पकार थे, जिनके सिद्धांतों और मार्गदर्शन से समाज में व्यापक परिवर्तन आया।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि डॉ. अंबेडकर ने अपना संपूर्ण जीवन वंचित और शोषित वर्गों के अधिकारों एवं उत्थान के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने कहा कि यह दिन हम सभी को डॉ. अंबेडकर के दिखाए गए मार्ग पर चलने और उनके आदर्शों को आत्मसात करने की प्रेरणा देता है।

देवभूमि खबर

Related articles