टिहरी पुलिस में पिपिंग सेरेमनी: निरीक्षक नदीम अतहर बने डीएसपी, एसएसपी श्वेता चौबे ने पहनाए नए रैंक

टिहरी पुलिस में पिपिंग सेरेमनी: निरीक्षक नदीम अतहर बने डीएसपी, एसएसपी श्वेता चौबे ने पहनाए नए रैंक
Spread the love

टिहरी ।पुलिस में आयोजित गरिमामयी पिपिंग सेरेमनी के दौरान निरीक्षक श्री नदीम अतहर को पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) पद पर पदोन्नति मिलने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्रीमती श्वेता चौबे ने नए रैंक पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने पदोन्नत अधिकारी को नई जिम्मेदारियों के सफल निर्वहन के लिए शुभकामनाएं दीं।

एसएसपी श्रीमती श्वेता चौबे ने कहा कि पदोन्नति केवल सम्मान नहीं, बल्कि जनसेवा, नेतृत्व और उत्तरदायित्व का नया अध्याय है। उन्होंने कहा कि पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी, संवेदनशीलता और निष्पक्षता के साथ कार्य करते हुए आमजन का विश्वास और अधिक मजबूत करना चाहिए।

  1. समारोह में मौजूद अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी श्री नदीम अतहर को पदोन्नति पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।

देवभूमि खबर

Related articles