नैनीताल पुलिस में पदोन्नति की खुशियां, अमित कुमार सैनी बने अपर पुलिस अधीक्षक, सुनील बिष्ट इंस्पेक्टर पद पर पदोन्नत

नैनीताल पुलिस में पदोन्नति की खुशियां, अमित कुमार सैनी बने अपर पुलिस अधीक्षक, सुनील बिष्ट इंस्पेक्टर पद पर पदोन्नत
Spread the love

नैनीताल। नैनीताल पुलिस में पदोन्नति के अवसर पर पुलिस लाइन में गरिमामय ‘पीपिंग सेरेमनी’ का आयोजन किया गया। इस दौरान सीओ हल्द्वानी अमित कुमार सैनी को अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) तथा उपनिरीक्षक सुनील बिष्ट को निरीक्षक (इंस्पेक्टर) पद पर पदोन्नत होने पर सम्मानित किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने दोनों अधिकारियों के कंधों पर नए पद के अलंकार और सितारे लगाकर उन्हें शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि दोनों अधिकारियों ने अपने सेवाकाल में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने में सराहनीय योगदान दिया है और विश्वास जताया कि वे नई जिम्मेदारियों का भी पूरी निष्ठा और दक्षता से निर्वहन करेंगे।

वर्ष 2017 बैच के पीपीएस अधिकारी अमित कुमार सैनी ऊधमसिंहनगर में रुद्रपुर, पंतनगर और काशीपुर तथा चमोली में कर्णप्रयाग और चमोली के क्षेत्राधिकारी के रूप में सेवाएं दे चुके हैं। नैनीताल जनपद में उन्होंने भवाली, लालकुआं, रामनगर और हल्द्वानी जैसे महत्वपूर्ण सर्किलों में कार्य करते हुए कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उत्कृष्ट सेवाओं के लिए उन्हें दो बार सराहनीय सेवा सम्मान पदक भी प्राप्त हो चुका है।

वहीं, सुनील बिष्ट ऊधमसिंहनगर, अल्मोड़ा और नैनीताल जनपद के विभिन्न थानों में अपनी कर्तव्यनिष्ठा और प्रभावी कार्यशैली के लिए जाने जाते रहे हैं। पदोन्नति के साथ उन्हें निरीक्षक का दायित्व सौंपा गया है।

समारोह में एसपी नैनीताल डॉ. जगदीश चंद्र, एसपी दूरसंचार रेवाधर मठपाल, सीओ नैनीताल अंजना नेगी, सीओ (यूटी) अंकित थपलियाल, सीओ (यूटी) विनय सिंह, प्रतिसार निरीक्षक हरकेश सिंह सहित पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने पदोन्नत अधिकारियों को मिठाई खिलाकर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

देवभूमि खबर

Related articles