HTML tutorial
HTML tutorial

नरकोटा में खड़ी कार से मिला शव, दिल्ली निवासी अनूप की हुई पहचान

नरकोटा में खड़ी कार से मिला शव, दिल्ली निवासी अनूप की हुई पहचान
Spread the love

रुद्रप्रयाग आज प्रातःकाल रुद्रप्रयाग जनपद के नरकोटा क्षेत्र में एक खड़ी कार में संदिग्ध स्थिति में मिले शव की पहचान दिल्ली निवासी अनूप सिंह पुत्र ओमप्रकाश, निवासी सुल्तानपुर रोड, नार्थ वेस्ट दिल्ली के रूप में हुई है। यह जानकारी तब सामने आई जब रेलवे प्रोजेक्ट से जुड़ी मेघा कंपनी के प्रतिनिधि ने पुलिस को सूचित किया कि सड़क किनारे खड़ी लाल रंग की बलेनो कार (नं. DL 8CAU 5661) में एक अज्ञात शव पड़ा है।

सूचना मिलते ही पुलिस उपाधीक्षक विकास पुण्डीर के नेतृत्व में कोतवाली रुद्रप्रयाग पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल को सुरक्षित कर नजदीकी श्रीनगर से फॉरेंसिक टीम बुलवाई गई, जिसने साक्ष्य संकलन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेजा। प्रारंभिक जांच में पता चला कि उक्त कार एक साल पहले कार24 डॉट कॉम के माध्यम से बेची गई थी। पुलिस द्वारा कार में मिले मोबाइल नंबर के जरिए संपर्क किए जाने पर एक महिला ने इसकी पुष्टि की।

इसके बाद मृतक के भाई ने रुद्रप्रयाग पुलिस से संपर्क कर बताया कि अनूप हाल ही में अपने दो चचेरे भाइयों के साथ कौसानी क्षेत्र घूमने गया था। 12 अप्रैल को अनूप ने रुद्रप्रयाग के पास दोनों भाइयों को वाहन से उतार दिया था और कहा था कि वह बाद में दिल्ली लौटेगा। यह जानकारी भाइयों ने उसी दिन परिजनों को दी थी।

CCTV फुटेज से पता चला कि 12 अप्रैल को अपराह्न लगभग 3:30 बजे यह वाहन जवाड़ी चौकी के कैमरे में श्रीनगर की ओर जाता हुआ देखा गया। वाहन के भीतर से दो लगभग खाली शराब की बोतलें, गिलास, नमकीन आदि सामान बरामद हुआ है और एसी लगातार चालू स्थिति में मिला। चूंकि वाहन स्टार्ट नहीं था, इसलिए उसे रिकवरी वैन की मदद से हटवाया गया।

शव की पुष्टि मृतक के आधार कार्ड और परिजनों द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर हुई। परिजन दिल्ली से रुद्रप्रयाग के लिए रवाना हो चुके हैं। उनके पहुंचने पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।

देवभूमि खबर

Related articles