HTML tutorial
HTML tutorial

 जिला प्रशासन ने  देर रात अवैध रूप से घरेलू गैस सिलेंडरों की रिफिलिंग करते एक प्रतिष्ठान का किया भंडाफोड़

 जिला प्रशासन ने  देर रात अवैध रूप से घरेलू गैस सिलेंडरों की रिफिलिंग करते एक प्रतिष्ठान का किया भंडाफोड़
Spread the love

स्थान। नैनीताल।

रिपोर्ट। ललित जोशी/ हर्षित जोशी

नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल से दूर देर रात जनपद नैनीताल के हल्द्वानी नगर अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में जिलाधिकारी वंदना के निर्देशों के क्रम में महिला सुरक्षा संबंधित अभियान के अंतर्गत उपजिलाधिकारी राहुल शाह एवं नगर आयुक्त ऋचा सिंह , पूर्ति निरीक्षक राहुल डांगी के नेतृत्व में एक संयुक्त छापेमारी कार्यवाही की गई,।

जिसमें अवैध रूप से घरेलू गैस सिलेंडरों की रिफिलिंग करते हुए एक प्रतिष्ठान का भंडाफोड़ किया गया।
यह कार्रवाई बनभूलपूरा क्षेत्र में की गई, जहां घरेलू उपयोग के एलपीजी सिलेंडरों का अवैध रूप से व्यावसायिक उद्देश्यों हेतु उपयोग किया जा रहा था। मौके से 18 घरेलू गैस सिलेंडर, एक इलेक्ट्रिक मोटर, रिफिलिंग मशीन और अन्य उपकरण जब्त किए गए हैं।इस प्रकार की गतिविधियां न केवल सार्वजनिक सुरक्षा के लिए खतरा उत्पन्न करती हैं बल्कि कानूनन भी दंडनीय अपराध हैं। आवश्यक वस्तु अधिनियम धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

उपजिलाधिकारी हल्द्वानी राहुल शाह ने बताया कि अवैध गैस रिफिलिंग के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जा रहा है, और किसी भी तरह की लापरवाही या गैर-कानूनी गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
उपजिलाधिकारी हल्द्वानी ने आम जनता से अपील की है कि ऐसी किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल प्रशासन को दें, जिससे समय रहते आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

इस दौरान पूर्ति निरीक्षक, हल्द्वानी राहुल डांगी, तहसीलदार लालकुआं कुलदीप पाण्डे, राजस्व उप निरीक्षक नीरज चौहान सहित नगर निगम, राजस्व, पुलिस विभाग की टीम शामिल रही उप जिलाधिकारी ने अवगत कराया कि प्रशासन भविष्य में भी इसी प्रकार सघन निगरानी और छापेमारी कर जनसुरक्षा सुनिश्चित करता रहेगा।

देवभूमि खबर

Related articles