सीएम धामी ने कैंपा योजना के तहत 23 बोलेरो वाहनों को दिखाई हरी झंडी

Spread the love

देहरादूनमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय से वन एवं वन्य जीव सुरक्षा को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से कैंपा योजना के अंतर्गत खरीदे गए 23 बोलेरो कैम्पर वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इन वाहनों की मदद से संवेदनशील वन क्षेत्रों में निगरानी को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकेगा, जिससे वन अपराधों पर नियंत्रण मजबूत होगा। इसके अतिरिक्त ये वाहन वनाग्नि प्रबंधन, मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटनाओं में त्वरित रेस्क्यू और राहत कार्यों में भी सहायक सिद्ध होंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्राकृतिक आपदाओं जैसे भूस्खलन, बाढ़ आदि की स्थिति में राहत और बचाव कार्यों को तेजी से अंजाम देने में भी इन वाहनों की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। इसके साथ ही ये वाहन वृक्षारोपण अभियानों की निगरानी में भी काम आएंगे।

वन मंत्री सुबोध उनियाल ने जानकारी दी कि बीते तीन वर्षों में कैंपा योजना के बजट में लगातार वृद्धि हुई है। वर्ष 2023-24 में ₹237 करोड़ और 2024-25 में ₹302 करोड़ की राशि का व्यय किया गया, जबकि वर्ष 2025-26 के लिए ₹439.50 करोड़ की वार्षिक योजना भारत सरकार को स्वीकृति हेतु भेजी गई है।

इस अवसर पर प्रमुख सचिव आर. के. सुधांशु, प्रमुख वन संरक्षक डॉ. धनंजय मोहन सहित वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

रणवीर हत्याकांड की तर्ज पर हो रहे फर्जी एनकाउंटर: जन संघर्ष मोर्चा ने उठाई CBI जांच की मांग

Spread the love फर्जी एनकाउंटर कर उड़ाई गई कानून की धज्जियां।#सरकार अधिकारियों पर दबाव डालकर करवा रही गैर कानूनी कार्य ! #प्रदेश में कानून व्यवस्था हो चुकी ध्वस्त।#सरकार व पुलिस को मोर्चा सिखायेगा सबक ! #फर्जी एनकाउंटरों की सीबीआई जांच कराये राजभवन। विकासनगर।जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व […]