HTML tutorial
HTML tutorial

सीएम धामी ने कैंपा योजना के तहत 23 बोलेरो वाहनों को दिखाई हरी झंडी

सीएम धामी ने कैंपा योजना के तहत 23 बोलेरो वाहनों को दिखाई हरी झंडी
Spread the love

देहरादून।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय से वन एवं वन्य जीव सुरक्षा को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से कैंपा योजना के अंतर्गत खरीदे गए 23 बोलेरो कैम्पर वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इन वाहनों की मदद से संवेदनशील वन क्षेत्रों में निगरानी को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकेगा, जिससे वन अपराधों पर नियंत्रण मजबूत होगा। इसके अतिरिक्त ये वाहन वनाग्नि प्रबंधन, मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटनाओं में त्वरित रेस्क्यू और राहत कार्यों में भी सहायक सिद्ध होंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्राकृतिक आपदाओं जैसे भूस्खलन, बाढ़ आदि की स्थिति में राहत और बचाव कार्यों को तेजी से अंजाम देने में भी इन वाहनों की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। इसके साथ ही ये वाहन वृक्षारोपण अभियानों की निगरानी में भी काम आएंगे।

वन मंत्री सुबोध उनियाल ने जानकारी दी कि बीते तीन वर्षों में कैंपा योजना के बजट में लगातार वृद्धि हुई है। वर्ष 2023-24 में ₹237 करोड़ और 2024-25 में ₹302 करोड़ की राशि का व्यय किया गया, जबकि वर्ष 2025-26 के लिए ₹439.50 करोड़ की वार्षिक योजना भारत सरकार को स्वीकृति हेतु भेजी गई है।

इस अवसर पर प्रमुख सचिव आर. के. सुधांशु, प्रमुख वन संरक्षक डॉ. धनंजय मोहन सहित वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

देवभूमि खबर

Related articles