चारधाम यात्रा टिकट घोटाले का पर्दाफाश, हरिद्वार पुलिस ने 12 घंटे में ठग को दबोचा

चारधाम यात्रा टिकट घोटाले का पर्दाफाश, हरिद्वार पुलिस ने 12 घंटे में ठग को दबोचा
Spread the love

हरिद्वार ।चारधाम यात्रा के लिए फर्जी हेलीकॉप्टर टिकट बेचने वाले गिरोह पर हरिद्वार पुलिस ने तगड़ा शिकंजा कसते हुए महज 12 घंटे के भीतर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

बीएचईएल हरिद्वार निवासी सुनील प्रजापति ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके गुजरात निवासी परिचित ने हरिद्वार स्थित खुशबु ट्रैवल्स, निकट गुरुद्वारा विल्केश्वर रोड से केदारनाथ के लिए पवनहंस कंपनी के नाम पर तीन हेलीकॉप्टर टिकट खरीदे थे, जिनके लिए ₹49,500 का भुगतान किया गया। जब यात्री फाटा, रुद्रप्रयाग पहुंचे और टिकट दिखाकर उड़ान में शामिल होने की कोशिश की, तो वहां पता चला कि सारे टिकट फर्जी हैं।

इस गम्भीर मामले में कोतवाली नगर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मु0अ0सं0 275/25 धारा 318(4) BNS के तहत मुकदमा पंजीकृत किया और एक विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी जानी कटारिया पुत्र राधेश्याम निवासी वशेडी खादर, पोस्ट लक्सर, थाना लक्सर, हरिद्वार को 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया।

इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक रितेश शाह, उप निरीक्षक हकम सिंह, हेड कांस्टेबल सतेन्द्र सिंह और कांस्टेबल निर्मल सिंह शामिल रहे।

देवभूमि खबर

Related articles