उत्तराखंड शासन में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई आईएएस और पीसीएस अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव

उत्तराखंड शासन में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई आईएएस और पीसीएस अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव
Spread the love

देहरादून। उत्तराखंड शासन ने मंगलवार को प्रशासनिक स्तर पर महत्वपूर्ण फेरबदल करते हुए कई आईएएस एवं पीसीएस अधिकारियों के दायित्वों में बदलाव किया है। कार्मिक एवं सतर्कता अनुभाग-01 द्वारा जारी आदेशों के अनुसार विभिन्न विभागों में अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

जारी आदेश के अनुसार आईएएस अधिकारी विनोद कुमार सुमन को उत्तराखंड डिजास्टर प्रिपेयर्डनेस एंड रेजिलिएंस प्रोजेक्ट (यू-प्रिपेयर) का परियोजना निदेशक बनाया गया है। वहीं आईएएस अधिकारी सौरभ गहरवार को चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में अपर सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।


आईएएस अधिकारी सुश्री झरना कमठान को अपर सचिव पेयजल तथा निदेशक स्वजल नियुक्त किया गया है। आईएएस अधिकारी प्रकाश चन्द्र को अपर सचिव, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग का दायित्व दिया गया है।
पीसीएस अधिकारी सुन्दर लाल सेमवाल को अपर सचिव समाज कल्याण, प्रबंध निदेशक बहुद्देशीय वित्त विकास निगम तथा आयुक्त दिव्यांगजन, उत्तराखंड की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सचिवालय सेवा के अधिकारी विक्रम सिंह यादव को अपर सचिव समाज कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण एवं सचिवालय प्रशासन विभाग में तैनाती दी गई है।
एक अन्य आदेश में पीसीएस अधिकारी सुश्री स्मृता  परमार को उनके वर्तमान पदभार के साथ-साथ अपर जिलाधिकारी, देहरादून का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

देवभूमि खबर

Related articles