पंचायत चुनाव में शराब तस्करी की कोशिश नाकाम: देहरादून पुलिस की चैकिंग में दो तस्कर गिरफ्तार, 17 पेटी अवैध शराब बरामद

पंचायत चुनाव में शराब तस्करी की कोशिश नाकाम: देहरादून पुलिस की चैकिंग में दो तस्कर गिरफ्तार, 17 पेटी अवैध शराब बरामद
Spread the love

देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) देहरादून के निर्देशन में चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के अंतर्गत पंचायत चुनाव में अवैध शराब की तस्करी पर प्रभावी रोक लगाने के लिए दून पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में प्रेमनगर और रायपुर थाना क्षेत्रों में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने कुल 17 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है, साथ ही तस्करी में प्रयुक्त स्कॉर्पियो और स्विफ्ट कार को सीज कर लिया गया है।

देहरादून में पंचायत चुनाव के मद्देनज़र चल रहे चेकिंग अभियान के तहत पुलिस ने दो शराब तस्करों को गिरफ्तार कर 17 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है। प्रेमनगर क्षेत्र में स्कॉर्पियो से 15 पेटी शराब सहित दरमियान सिंह राणा को पकड़ा गया, जबकि रायपुर क्षेत्र में स्विफ्ट कार से 2 पेटी शराब के साथ अर्पण पंवार को गिरफ्तार किया गया। दोनों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर वाहन सीज़ किए गए हैं। पुलिस का चेकिंग अभियान लगातार जारी है।

देहरादून पुलिस ने स्पष्ट किया है कि पंचायत चुनावों में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अवैध शराब, मादक पदार्थों और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों के खिलाफ सख्त अभियान जारी रहेगा, और दोषियों के विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

देवभूमि खबर

Related articles