प्रतापनगर विधायक विक्रम सिंह नेगी ने पंचायत चुनाव में दिया जीत का मंत्र, कप-प्लेट चुनाव चिन्ह के लिए अपील

प्रतापनगर विधायक विक्रम सिंह नेगी ने पंचायत चुनाव में दिया जीत का मंत्र, कप-प्लेट चुनाव चिन्ह के लिए अपील
Spread the love

टिहरी।चुनाव चिन्ह घोषित होते ही प्रतापनगर विधायक विक्रम सिंह नेगी ने जौलगी जिला पंचायत सीट पर पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए मोर्चा संभाल लिया है। रामगढ़ में आयोजित कार्यकर्ता बैठक में उन्होंने कार्यकर्ताओं को संगठित होकर चुनावी मैदान में उतरने का मंत्र दिया।

पूर्व कनिष्ठ प्रमुख कुलदीप सिंह पंवार ने जानकारी दी कि इस बैठक में विधायक नेगी ने कार्यकर्ताओं से कप-प्लेट चुनाव चिन्ह वाले प्रत्याशी विक्रम गोसाई को भारी मतों से जिताने की अपील की। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में बेरोजगारी, महंगाई और भ्रष्टाचार चरम पर है, और अब कोई भी विकास कार्य नहीं हो रहे हैं। पंचायत चुनाव को भाजपा को सत्ता से बाहर करने की पहली सीढ़ी बताते हुए उन्होंने अभी से तैयारी शुरू करने को कहा।

विधायक नेगी ने कहा कि “पंचायत चुनाव केवल स्थानीय स्तर की राजनीति नहीं, बल्कि बड़े बदलाव की दिशा है।” उन्होंने कार्यकर्ताओं को विश्वास और एकता के साथ चुनाव में जुटने का आह्वान किया।

पूर्व कनिष्ठ प्रमुख कुलदीप सिंह पंवार ने कहा कि विक्रम गोसाई एक पढ़े-लिखे, निडर और क्षेत्र के लिए सदैव संघर्ष करने वाले मजबूत अधिवक्ता हैं, जो जनहित के मुद्दों को लेकर हमेशा अग्रणी भूमिका निभाते आए हैं।

इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष विजेंद्र रावत, ग्राम प्रधान अनिल राणा, दिनेश कृषाली, नरेंद्र राणा, हरिओम भट्ट, राकेश बिष्ट, आजाद गोसाई, मंगल सिंह, किशन सिंह राणा, विनोद रावत, रवि, नरेंद्र राणा, शीशपाल नेगी, संपत लाल सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

देवभूमि खबर

Related articles