एसएसपी टिहरी ने जानकी पुल पर कांवड़ियों का किया पुष्प वर्षा से स्वागत

एसएसपी टिहरी ने जानकी पुल पर कांवड़ियों का किया पुष्प वर्षा से स्वागत
Spread the love

टिहरी। कांवड़ यात्रा 2025 के अंतर्गत शिवभक्तों की सेवा में टिहरी पुलिस का मानवीय चेहरा सामने आया। आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल श्री आयुष अग्रवाल द्वारा थाना मुनि की रेती क्षेत्र स्थित जानकी पुल पर लायंस क्लब ऋषिकेश के सहयोग से पुष्प वर्षा कर शिव भक्तों का आत्मीय स्वागत किया गया।

इस अवसर पर एसएसपी  द्वारा शिवभक्तों को बिस्किट, पानी, केले, शीतल पेय, हलवा आदि सामग्री वितरित की गई। इस दौरान यात्रा पर आए भक्तों को श्रद्धा और सुरक्षा का भावपूर्ण वातावरण मिला।

टिहरी पुलिस द्वारा श्रद्धालुओं के लिए की गई यह पहल सराहनीय रही, जिससे आम जनमानस में पुलिस के प्रति विश्वास और सहयोग की भावना और मजबूत हुई।

इस कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी नरेंद्र नगर श्री सुरेंद्र सिंह भंडारी, प्रभारी निरीक्षक मुनि की रेती श्री प्रदीप चौहान, निरीक्षक ऐश्वर्या पाल, यातायात निरीक्षक उमा दत्त सेमवाल, निरीक्षक नदीम अतहर सहित लायंस क्लब अध्यक्ष विनीत चावला, संयोजक विनीत शर्मा, महेश किंगर, सचिव शिवम अग्रवाल एवं कोषाध्यक्ष अनिरुद्ध गुप्ता उपस्थित रहे।

देवभूमि खबर

Related articles