HTML tutorial
HTML tutorial

3 लाख रुपये की स्मैक के साथ हिस्ट्रीशीटर नशा तस्कर गिरफ्तार, विकासनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

3 लाख रुपये की स्मैक के साथ हिस्ट्रीशीटर नशा तस्कर गिरफ्तार, विकासनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
Spread the love

देहरादून। विकासनगर पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शातिर हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से लगभग 3 लाख रुपये मूल्य की 10.67 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गई है।

कोतवाली विकासनगर पुलिस की टीम ने 28 जून 2026 की रात डाकपत्थर स्थित पीठ ग्राउंड के पास चेकिंग अभियान के दौरान मुखबिर की सूचना पर बुरहान पुत्र स्व. इमरान (31 वर्ष) निवासी विशाल कॉलोनी, जीवनगढ़, विकासनगर को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ कोतवाली विकासनगर में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21/29 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह स्वयं भी नशे का आदी है और अवैध स्मैक की तस्करी करता था। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी विकासनगर का हिस्ट्रीशीटर है और उसके खिलाफ मादक पदार्थों की तस्करी, आर्म्स एक्ट, गैंगस्टर एक्ट, गुंडा एक्ट तथा अन्य गंभीर अपराधों से जुड़े करीब दो दर्जन मुकदमे पहले से दर्ज हैं। वह पूर्व में कई बार जेल भी जा चुका है।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 10.67 ग्राम अवैध स्मैक बरामद कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में चौकी प्रभारी डाकपत्थर उपनिरीक्षक संदीप पंवार, कांस्टेबल रविंद्र चौहान और कांस्टेबल कपिल जोशी शामिल रहे। पुलिस ने स्पष्ट किया कि जनपद में नशा तस्करों के विरुद्ध अभियान आगे भी इसी सख्ती के साथ जारी रहेगा।

देवभूमि खबर

Related articles