रुद्रप्रयाग पुलिस की सक्रियता से 9 पेटी अवैध शराब और 2 पेटी बीयर बरामद, वाहन सीज

रुद्रप्रयाग पुलिस की सक्रियता से 9 पेटी अवैध शराब और 2 पेटी बीयर बरामद, वाहन सीज
Spread the love

रुद्रप्रयाग। आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को शांतिपूर्वक सम्पन्न कराए जाने के दृष्टिगत रुद्रप्रयाग पुलिस द्वारा अवैध शराब की धरपकड़ को लेकर सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए एक वाहन से भारी मात्रा में शराब बरामद की है।

एसपी रुद्रप्रयाग अक्षय प्रल्हाद कोंडे के दिशा-निर्देशन में जनपद भर के थानों और चौकियों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने-अपने क्षेत्र में अवैध शराब की तस्करी पर पैनी नजर रखें। इसी क्रम में जवाड़ी बाईपास चौकी पुलिस को रात्रि के समय क्षेत्र में शराब तस्करी की सूचना प्राप्त हुई। तत्पश्चात सक्रियता दिखाते हुए पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान वाहन संख्या UK 13 A 1000 (डस्टर कार) को रोका, जिसमें से 9 पेटी (108 बोतल) मैकडॉवल्स नम्बर वन ब्रांड की अवैध अंग्रेजी शराब तथा 2 पेटी (47 कैन) बीयर बरामद की गई।

पूछताछ के दौरान वाहन चालक कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दे पाया, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और बरामद शराब, बीयर व वाहन को कब्जे में लेकर कोतवाली रुद्रप्रयाग लाया गया। अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली रुद्रप्रयाग पर मु.अ.सं. 45/2025 धारा 60/72 आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही अमल में लाई गई है। साथ ही शराब की तस्करी में प्रयुक्त वाहन को भी सीज कर दिया गया है।

अभियुक्त का विवरण: हरेन्द्र राणा पुत्र श्री लाल सिंह निवासी मकड़ी बाजार, नियर पेट्रोल पंप, रुद्रप्रयाग, थाना व जिला रुद्रप्रयाग।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को ध्यान में रखते हुए इस प्रकार की कार्यवाहियां निरंतर जारी रहेंगी।

देवभूमि खबर

Related articles