नीलकंठ पैदल मार्ग पर रास्ता भटका 33 श्रद्धालुओं का समूह, घने जंगल में फंसे; पुलिस बनी देवदूत, रात्रि में ही किया सुरक्षित रेस्क्यू

नीलकंठ पैदल मार्ग पर रास्ता भटका 33 श्रद्धालुओं का समूह, घने जंगल में फंसे; पुलिस बनी देवदूत, रात्रि में ही किया सुरक्षित रेस्क्यू
Spread the love

पौड़ी। कावड़ यात्रा के दौरान एक बड़ा हादसा उस वक्त टल गया जब 33 श्रद्धालुओं का एक समूह नीलकंठ महादेव मंदिर से वापसी के दौरान रात के अंधेरे में रास्ता भटक गया और घने जंगल में फंस गया। हरियाणा, दिल्ली व उत्तर प्रदेश से आए इन श्रद्धालुओं ने पुंडराशू गांव के पास शॉर्टकट रास्ता पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन रास्ता भटककर लगभग 5 किलोमीटर दूर जंगल में पहुंच गए। रात करीब 10 बजे का समय था, और जंगल में मोबाइल नेटवर्क भी नहीं था जिससे उनका बाहरी संपर्क पूरी तरह कट गया।

सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल सक्रियता दिखाई और बिना देर किए रेस्क्यू अभियान चलाया। पुलिस टीम ने स्थानीय ग्रामीणों की मदद से अंधेरे व दुर्गम जंगल में गहन तलाशी अभियान चलाया और सभी 33 श्रद्धालुओं को सुरक्षित बाहर निकालकर मुख्य मार्ग तक पहुंचाया। श्रद्धालुओं ने पुलिस टीम और स्थानीय ग्रामीणों का हृदय से आभार व्यक्त किया।

रेस्क्यू अभियान में निरीक्षक विनोद कुमार, उपनिरीक्षक राजाराम डोभाल, उपनिरीक्षक विनोद चपराना सहित स्थानीय निवासी शिव सिंह और नरेश सिंह (ग्राम पुण्डरासू) का विशेष योगदान रहा। पुलिस की तत्परता और मानवीय संवेदनशीलता से एक बड़ा हादसा टल गया और सभी श्रद्धालु सकुशल अपने गंतव्य की ओर रवाना हो सके।

देवभूमि खबर

Related articles