बरसात के बावजूद चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं का उत्साह बरकरार : हेमंत द्विवेदी

बरसात के बावजूद चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं का उत्साह बरकरार : हेमंत द्विवेदी
Spread the love

देहरादून।श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने जानकारी दी है कि लगातार बारिश के बावजूद श्री बदरीनाथ एवं श्री केदारनाथ धाम की यात्रा पूरी श्रद्धा और उत्साह के साथ जारी है। श्रद्धालुओं की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है और अब तक 25 लाख 60 हजार से अधिक तीर्थयात्री दोनों धामों के दर्शन कर चुके हैं।

उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार एवं बीकेटीसी द्वारा यात्रा संचालन हेतु समुचित व्यवस्थाएं की गई हैं और चारधाम यात्रा मार्ग पूरी तरह सुचारू हैं। सावन माह में विशेषकर श्री केदारनाथ धाम में जलाभिषेक हेतु पहुंच रहे कांवड़ियों की संख्या में वृद्धि दर्ज की गई है।

🔹 श्री केदारनाथ धाम के दर्शनार्थियों की संख्या:

  • शुक्रवार, 18 जुलाई: 6,432 श्रद्धालु
  • शनिवार, 19 जुलाई: 9,315 श्रद्धालु
  • रविवार, 20 जुलाई: 12,534 श्रद्धालु  अब तक कुल दर्शनार्थी: 13,91,348

🔹 श्री बदरीनाथ धाम के दर्शनार्थियों की संख्या:

  • शुक्रवार, 18 जुलाई: 2,162 श्रद्धालु
  • शनिवार, 19 जुलाई: 1,766 श्रद्धालु
  • रविवार, 20 जुलाई: 7,943 श्रद्धालु  अब तक कुल दर्शनार्थी: 11,69,197

इस प्रकार, रविवार 20 जुलाई की देर शाम तक श्री बदरीनाथ एवं श्री केदारनाथ धाम में दर्शन करने वाले कुल तीर्थयात्रियों की संख्या 25,60,545 से अधिक हो चुकी है।

हेमंत द्विवेदी ने कहा कि सरकार व मंदिर समिति की ओर से सुरक्षा, आवास, भोजन, चिकित्सा, पेयजल जैसी सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। यात्रा मार्गों पर तैनात प्रशासन व पुलिस बल तीर्थयात्रियों को सहायता प्रदान कर रहे हैं, जिससे श्रद्धालु सुरक्षित व सुविधाजनक दर्शन कर पा रहे हैं।

देवभूमि खबर

Related articles