HTML tutorial
HTML tutorial

जाखणीधार ब्लॉक में प्रमुख पद के लिए कांग्रेस ने निर्दलीय त्रिलोक सिंह बिष्ट को दिया समर्थन

जाखणीधार ब्लॉक में प्रमुख पद के लिए कांग्रेस ने निर्दलीय त्रिलोक सिंह बिष्ट को दिया समर्थन
Spread the love

टिहरी । त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत विकास खंड जाखणीधार में क्षेत्र पंचायत प्रमुख पद के लिए जिला कांग्रेस कमेटी टिहरी गढ़वाल ने निर्दलीय प्रत्याशी त्रिलोक सिंह बिष्ट को समर्थन देने की घोषणा की है।

कांग्रेस के टिहरी जिलाध्यक्ष राकेश राणा एवं विधानसभा प्रतापनगर से विधायक व कांग्रेस के जिला पंचायत चुनाव प्रभारी विक्रम सिंह नेगी ने संयुक्त रूप से बयान जारी करते हुए कहा कि यह समर्थन पार्टी आलाकमान के निर्देशों के अनुरूप दिया गया है।

नेताओं ने कहा कि त्रिलोक सिंह बिष्ट एक कर्मठ और युवा साथी हैं और कांग्रेस उनके साथ मजबूती से खड़ी है। साथ ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं व समर्थकों से अपील की गई है कि वे त्रिलोक सिंह बिष्ट को क्षेत्र पंचायत प्रमुख बनाने में पूर्ण सहयोग करें।

देवभूमि खबर

Related articles