त्रासदी में लापता लोगों को जल्द से जल्द तलाशना हमारी प्राथमिकता : डीजीपी उत्तराखण्ड

उत्तरकाशीउत्तरकाशीपुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड, श्री दीपम सेठ ने शुक्रवार 8 अगस्त 2025 को जनपद के हर्षिल व धराली आपदा ग्रस्त क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर राहत व बचाव कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने पुलिस, एसडीआरएफ, फायर सर्विस और अन्य आपदा एजेंसियों को रेस्क्यू कार्य में और अधिक तेजी व मजबूती लाने के निर्देश दिए।
डीजीपी ने आपदा प्रभावित लोगों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और घटना से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की। त्रासदी स्थल का निरीक्षण करने के बाद वे जिला मुख्यालय पहुंचे और पुलिस लाइन सभागार में रेस्क्यू में लगे अधिकारियों के साथ बैठक कर राहत-बचाव कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि बारिश और कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद पुलिस व अन्य एजेंसियों ने अब तक सराहनीय कार्य किया हैउत्तरकाशी
डीजीपी ने स्पष्ट किया कि घायलों और फंसे लोगों को जल्द से जल्द एयरलिफ्ट करने के साथ-साथ लापता लोगों की खोज हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सभी टीमों को बेहतर समन्वय और ठोस कार्ययोजना के साथ त्वरित राहत व बचाव कार्य करने के निर्देश दिए। साथ ही, सोशल मीडिया पर भ्रामक सूचनाएं फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने और लगातार ऑनलाइन निगरानी रखने के भी निर्देश दिए।
बैठक में अपर पुलिस महानिदेशक अभिसूचना/प्रशासन श्री ए.पी. अंशुमान, पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र श्री राजीव स्वरुप, पुलिस महानिरीक्षक एसडीआरएफ श्री अरुण मोहन जोशी, पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी श्रीमती सरिता डोबाल, पुलिस अधीक्षक श्री पी.के. राय, पुलिस अधीक्षक श्रीमती श्वेता चौबे, पुलिस अधीक्षक श्री सुरजीत सिंह पंवार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

