पिथौरागढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई — गंगोलीहाट में 10 नाली भूमि पर उगाई जा रही भांग की अवैध खेती नष्ट

पिथौरागढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई — गंगोलीहाट में 10 नाली भूमि पर उगाई जा रही भांग की अवैध खेती नष्ट
Spread the love

पिथौरागढ़  पुलिस ने “नशा मुक्त उत्तराखण्ड” अभियान के तहत आज 08 अगस्त 2025 को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना गंगोलीहाट क्षेत्रान्तर्गत ग्राम रावलगांव में लगभग 10 नाली भूमि पर की जा रही भांग की अवैध खेती को नष्ट किया।

यह कार्रवाई थानाध्यक्ष गंगोलीहाट श्री हीरा सिंह डांगी के नेतृत्व में पुलिस टीम, राजस्व उप निरीक्षक श्री हेमन्त कुमार एवं उनकी राजस्व टीम तथा ग्राम प्रहरी के सहयोग से की गई। मौके पर पहुंचकर पूरी अवैध फसल को नष्ट किया गया।

इस दौरान थानाध्यक्ष श्री डांगी ने ग्रामीणों को नशे के दुष्परिणामों के बारे में जागरूक करते हुए अपील की कि वे नशे से दूर रहें और इस प्रकार की अवैध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

पिथौरागढ़ पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशे के विरुद्ध यह अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसी अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

देवभूमि खबर

Related articles