उत्तराखंड में बकरी प्रजनन पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू, ओडिशा के पशुचिकित्सा अधिकारी होंगे सहभागी

उत्तराखंड में बकरी प्रजनन पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू, ओडिशा के पशुचिकित्सा अधिकारी होंगे सहभागी
Spread the love

देहरादून। उत्तराखण्ड भेड़ एवं ऊन विकास बोर्ड द्वारा “Oestrus Synchronization and Artificial Insemination in Goats” विषय पर ओडिशा राज्य के पशुचिकित्सा अधिकारियों के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। सोमवार, 11 अगस्त 2025 को उत्तराखण्ड राज्य पशुचिकित्सा परिषद परिसर स्थित प्रशिक्षण केंद्र में कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।

इस अवसर पर अपर निदेशक, पशुपालन विभाग उत्तराखण्ड डॉ. उदयशंकर और मुख्य अधिशासी अधिकारी, यूएसडब्ल्यूडीबी डॉ. प्रलयंकर नाथ ने “Scientific Goat Breeding, Oestrus Synchronization and Artificial Insemination in Goats” विषय पर आधारित प्रशिक्षण पुस्तिका का अनावरण किया।

प्रशिक्षण के दौरान डॉ. अमित अरोड़ा, प्रभारी, राज्य भेड़-बकरी अतिहिमीकृत वीर्य उत्पादन एवं कृत्रिम गर्भाधान प्रयोगशाला, पशुलोक, ऋषिकेश, प्रतिभागियों को बकरियों में हार्मोनल प्रबंधन, ईस्ट्रस सिंक्रोनाइजेशन की प्रक्रिया और कृत्रिम गर्भाधान पर व्यवहारिक प्रशिक्षण देंगे।

उद्घाटन समारोह में डॉ. दीक्षा रावत, डॉ. शिखाकृति नेगी, श्री अभिलाष यादव और बोर्ड के अन्य कार्मिक मौजूद रहे।

देवभूमि खबर

Related articles