ऑपरेशन प्रहार के तहत बड़ी कार्रवाई, श्रीनगर में 4.94 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार

ऑपरेशन प्रहार के तहत बड़ी कार्रवाई, श्रीनगर में 4.94 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार
Spread the love

श्रीनगर।नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत पौड़ी पुलिस ने श्रीनगर में एक युवक को 4.94 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार के निर्देश पर जनपदभर में नशा तस्करों और उनके नेटवर्क के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है।

7 जून 2026 को क्षेत्राधिकारी सदर/श्रीनगर तपेश कुमार के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक श्रीनगर कुलदीप सिंह के नेतृत्व में पुलिस द्वारा चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इस दौरान नर्सरी रोड स्थित रेलवे पुल के समीप एक संदिग्ध युवक को रोककर उसकी तलाशी ली गई।

तलाशी के दौरान युवक सितेश कश्यप उर्फ लकी, निवासी श्रीनगर, के कब्जे से 4.94 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने आर्थिक लाभ के लिए स्मैक की खरीद-फरोख्त में संलिप्त होने की बात स्वीकार की। बरामदगी के आधार पर उसके खिलाफ कोतवाली श्रीनगर में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय में पेश कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

अभियान में वरिष्ठ उपनिरीक्षक पंकज तिवारी, उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार, हेड कांस्टेबल संजय कुमार तथा होमगार्ड भूपेंद्र शामिल रहे।

देवभूमि खबर

Related articles