ऋषिकुल आयुर्वेदिक कॉलेज के पास गोलीकांड का आरोपी गिरफ्तार

ऋषिकुल आयुर्वेदिक कॉलेज के पास गोलीकांड का आरोपी गिरफ्तार
Spread the love

हरिद्वार। कोतवाली नगर पुलिस ने स्वतंत्रता दिवस के दिन शहर में राहत की खबर देते हुए गोलीकांड के आरोपी को दबोच लिया। आरोपी ने पुरानी रंजिश के चलते जानलेवा हमला किया था और मौके से फरार हो गया था। पुलिस ने 315 बोर का तमंचा भी बरामद किया है।

दिनांक 12 अगस्त 2025 को वादी कार्तिक कुमार निवासी जगजीतपुर, हरिद्वार ने तहरीर दी कि ऋषिकुल आयुर्वेदिक कॉलेज के सामने लक्की नामक व्यक्ति ने जान से मारने की नियत से तमंचे से फायर किया। इस पर कोतवाली नगर में मुकदमा संख्या 557/25 धारा 109(1), 3(5) बीएनएस पंजीकृत किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कोतवाली नगर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच और गहन सुरागरसी कर 15 अगस्त 2025 को औद्योगिक क्षेत्र, रपटे के पास से आरोपी को मय तमंचा गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने दो माह पूर्व हुए झगड़े और मारपीट के बदले में वारदात को अंजाम देने की बात कबूल की।

गिरफ्तार आरोपी लक्की पुत्र संजू, निवासी प्रोजेक्ट कॉलोनी, मायापुर, कोतवाली नगर, हरिद्वार है, जिसने पूछताछ में स्वीकार किया कि लगभग दो माह पूर्व वादी कार्तिक कुमार के साथ हुए झगड़े और मारपीट की घटना के चलते उसने बदला लेने के इरादे से यह जानलेवा हमला किया।

गिरफ्तारी में कोतवाली नगर प्रभारी निरीक्षक रितेश शाह, निरीक्षक विरेन्द्र चन्द रमोला, उपनिरीक्षक सुनील पंत, कांस्टेबल आनन्द तोमर एवं कांस्टेबल अनिल कुमार की सराहनीय भूमिका रही।

देवभूमि खबर

Related articles