कार्य मंत्रणा समिति से विपक्षी विधायकों का इस्तीफा – सरकार पर लगाया तानाशाही का आरोप

कार्य मंत्रणा समिति से विपक्षी विधायकों का इस्तीफा – सरकार पर लगाया तानाशाही का आरोप
Spread the love

देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा में विपक्षी विधायकों ने कार्यमंत्रणा समिति से इस्तीफा दे दिया है। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य और विधायक प्रीतम सिंह ने विधानसभा अध्यक्ष को पत्र लिखकर इस्तीफा सौंपा।

पत्र में आरोप लगाया गया है कि सरकार सदन चलाने में तानाशाहीपूर्ण रवैया अपना रही है। विपक्ष ने कहा कि भराड़ीसैंण में आहूत मानसून सत्र को केवल दो दिन में ही स्थगित कर देना राज्य की जनता के साथ बहुत बड़ा धोखा है।

विधायकों ने कहा कि कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में विपक्ष को विश्वास में लिए बिना सरकार एकतरफा निर्णय ले रही है। जब समिति के निर्णयों को दरकिनार कर सरकार मनमानी कर रही है, तो ऐसे में समिति में सदस्य बने रहने का कोई औचित्य नहीं है।

इस पूरे घटनाक्रम के बाद विपक्ष ने सरकार पर सदन की गरिमा और जनहित की उपेक्षा करने का गंभीर आरोप लगाया है और कार्यमंत्रणा समिति से अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

देवभूमि खबर

Related articles