आपदा पीड़ितों के लिए सोसायटी ऑफ मिशन 4G प्लस ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दिया आर्थिक अंशदान

आपदा पीड़ितों के लिए सोसायटी ऑफ मिशन 4G प्लस ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दिया आर्थिक अंशदान
Spread the love

देहरादून। सोसायटी ऑफ मिशन 4G प्लस (गौ, गंगा, गांव और गायत्री रजि.) के प्रतिनिधि मंडल ने आज मुख्यमंत्री आवास पर माननीय मुख्यमंत्री से भेंट की और संस्था की ओर से उत्तरकाशी धराली आपदा पीड़ितों के लिए ₹66,000 का चेक मुख्यमंत्री राहत कोष में प्रदान किया।

संस्था के अध्यक्ष सुभाष चंद्र भट्ट ने बताया कि यह आपदा पीड़ितों के लिए संस्था का छोटा सा आर्थिक अंशदान है। उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में हर किसी को इंसानियत का फर्ज निभाना चाहिए। संस्था द्वारा राहत सामग्री भी एकत्रित की जा रही है, जिसे जल्द ही आपदा प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचाया जाएगा।

प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को 101 श्रीमद्भागवत गीता की प्रतियां एवं संस्था की वार्षिक स्मारिका भी भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री को अवगत कराया गया कि संस्था पिछले नौ वर्षों से लगातार देहरादून में सांस्कृतिक, साहित्यिक एवं सामाजिक मेलों का आयोजन बिना किसी सरकारी सहायता के कर रही है।

मुख्यमंत्री ने संस्था के कार्यों की सराहना की और सभी सदस्यों को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं। भेंट करने वालों में प्रमुख रूप से संस्था के अध्यक्ष सुभाष चंद्र भट्ट, मितेश सेमवाल, अनुज पुरोहित, डॉ. राकेश डंगवाल, मदन सिंह रौतेला, सुनील यादव, प्रतिभा पाठक, पंकज होलकर, डॉ. वंदना स्वामी, संजय सिंह चौहान, डॉ. हरीश रावत, डॉ. कृष्णा नंद नौटियाल और जितेंद्र मियां शामिल रहे।

देवभूमि खबर

Related articles