दून पुलिस ने भूमि धोखाधड़ी का मास्टरमाइंड किया गिरफ्तार

दून पुलिस ने भूमि धोखाधड़ी का मास्टरमाइंड किया गिरफ्तार
Spread the love

देहरादून।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून की सटीक रणनीति और सतर्क कार्यवाही से पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे भूमि धोखाधड़ी के मास्टरमाइंड रामनरेश नौटियाल को गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त छह माह से फरार था और पुरोला उत्तरकाशी में छुपकर रह रहा था। पुलिस ने मुखबिर तंत्र और सर्विलांस की मदद से उसे दबोचा और न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया।

रामनरेश नौटियाल पर अब तक भूमि धोखाधड़ी से जुड़े कुल 11 अभियोग दर्ज हैं। उसने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर दूसरों की जमीन पर जालसाजी कर रजिस्ट्री कराई और वादी-वादिनी समेत उनके रिश्तेदारों से लगभग 60 लाख रुपये की ठगी की। जांच में आरोप गंभीर पाए जाने पर मुकदमों में धारा 467, 468 और 471 भादवि की बढ़ोतरी की गई। पुलिस के अनुसार अभियुक्त करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी कर चुका है और प्रेमनगर थाने में उसके खिलाफ कई संगीन मामले दर्ज हैं।

एसएसपी ने मामले की गहराई से विवेचना कर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए थे जिसके बाद पुलिस टीम ने बड़ी सफलता हासिल की। अभियुक्त रामनरेश नौटियाल पुत्र रामकृष्ण नौटियाल, निवासी चंदेली, पुरोला उत्तरकाशी है।

उसकी गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक नरेन्द्र बिष्ट, हेड कांस्टेबल धमेन्द्र और कांस्टेबल रवि शंकर शामिल रहे।

देवभूमि खबर

Related articles