देर रात मूसलाधार बारिश व घना कोहरा छाया रहने से काठगोदाम- रानीबाग- भीमताल मुख्य मार्ग में पुल के पास मलबा आने से मार्ग बाधित हो गया है। जन जीवन अस्त व्यस्त।

देर रात मूसलाधार बारिश व घना कोहरा छाया रहने से काठगोदाम- रानीबाग- भीमताल मुख्य मार्ग में पुल के पास मलबा आने से मार्ग बाधित हो गया है। जन जीवन अस्त व्यस्त।
Spread the love

स्थान। नैनीताल।

रिपोर्ट। ललित जोशी।

नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल व उसके आसपास समेत पूरे जनपद नैनीताल में देर रात से मूसलाधार बारिश के चलते काठगोदाम- रानीबाग- भीमताल मुख्य मार्ग में पुल के पास मलबा आने से मार्ग बाधित हो गया है।
मूसलाधार बारिश से आज स्कूलों व आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित न होने से स्कूल में बच्चों की संख्या नगण्य रही।
घना कोहरा छाया रहने से आमने सामने तक कुछ दिखाई नहीं दे रहा है।
जबकि नैनीताल व उसके आसपास क्षेत्रों में माँ नन्दा सुनन्दा देवी महोत्सव चल रहा है। पर्यटक भी मौसम खुलने का होटलों व गेस्ट हाउस में इंतजार कर रहे हैं।
पर्यटक स्थलों पर जाने के लिए आये हुए थे वह भी अपने होटलों व गेस्ट हाउस में दुबके रहे।
रोजमर्रा का कार्य करने वाले भी मौसम के खुलने का इंतजार कर रहे हैं। जिससे उन लोगों को बहुत बड़ी परेशानी हो रही है।

पर्यटक स्थल भी सुनसान पड़े हुए हैं। मूसलाधार बारिश के कारण ठंड का भी प्रकोप भी सताने लग गया है

देर शाम तक ठंड होने लग गई है। स्थानीय लोगों के अलावा पर्यटक भी गर्म कपड़ों का सहारा ले रहे हैं।

देवभूमि खबर

Related articles