HTML tutorial
HTML tutorial

केदारनाथ धाम: चौराबाड़ी ग्लेशियर क्षेत्र में मिला तेलंगाना निवासी युवक का कंकाल

Spread the love

रूद्रप्रयाग।केदारनाथ धाम मन्दिर के पीछे स्थित चौराबाड़ी ग्लेशियर क्षेत्र में मानव कंकाल मिलने से सनसनी फैल गई।

जानकारी के अनुसार, केदारनाथ धाम में व्यवसाय कर रहे कुछ स्थानीय युवक जब अपने खाली समय में मन्दिर के पीछे चौराबाड़ी ग्लेशियर क्षेत्र में घूमने पहुंचे, तो उन्होंने पत्थरों के बीच एक मानव कंकाल देखा। युवकों ने तत्काल इस सम्बन्ध में स्थानीय पुलिस व प्रशासन को सूचना दी।

सूचना पर चौकी केदारनाथ से पुलिस बल, प्रशासनिक टीम और यात्रा मैनेजमेंट फोर्स मौके पर पहुंची। मौके से कंकाल के पास मिले बैग में एक मोबाइल फोन और आईडी बरामद की गई।

निरीक्षक यात्रा केदारनाथ राजीव चौहान ने बताया कि बरामद आईडी के आधार पर मृतक की पहचान तेलंगाना निवासी नोमुला रोश्वन्थ पुत्र नोमुला गणेश, निवासी राजेश्वरोपेट विलेज, इब्राहिमपट्टनम मंडल, जिला जगतियाल, राज्य तेलंगाना के रूप में हुई है।

तेलंगाना पुलिस और परिजनों से सम्पर्क करने पर पता चला कि उक्त युवक की गुमशुदगी की रिपोर्ट 31 अगस्त 2024 को दर्ज की गई थी। परिजनों के अनुसार, युवक से आखिरी बार 30 अगस्त 2024 को सम्पर्क हुआ था। उस समय उसने बताया था कि वह दिल्ली जा रहा है, लेकिन लोकेशन उत्तराखण्ड की बताई थी।

बरामद मानव अवशेषों को नियमानुसार कब्जे में लेकर जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग भेजा गया है। परिजनों और सम्बन्धित पुलिस के पहुंचने पर शव/कंकाल सुपुर्दगी की कार्यवाही की जाएगी।

देवभूमि खबर

Related articles