मसूरी में टैक्सी चालकों के दो गुटों में विवाद, पाँच चालकों पर कानूनी कार्रवाई

मसूरी में टैक्सी चालकों के दो गुटों में विवाद, पाँच चालकों पर कानूनी कार्रवाई
Spread the love

मसूरी। थाना कोतवाली मसूरी क्षेत्र में टैक्सी चालकों के दो गुटों के बीच सवारियां बैठाने और गाड़ियां रोकने को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। पुलिस द्वारा कई बार समझाने के बावजूद चालक लगातार शांति एवं कानून व्यवस्था का उल्लंघन करते हुए झगड़े करते रहे।

स्थिति को देखते हुए मसूरी पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए पाँच टैक्सी चालकों—देवेन्द्र प्रसाद नौटियाल, महेश, मनीष पुण्डीर, मंजीत सिंह और जगत सिंह—के विरुद्ध धारा 170 बी.एन.एस.एस. में चालान कर उन्हें माननीय न्यायालय में पेश किया।

पुलिस का कहना है कि शांति व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ इसी प्रकार आगे भी कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

देवभूमि खबर

Related articles