HTML tutorial
HTML tutorial

कनारीछीना में स्वास्थ्य और पशु सेवा ठप, ग्रामीण परेशान

कनारीछीना में स्वास्थ्य और पशु सेवा ठप, ग्रामीण परेशान
Spread the love

अल्मोड़ा। भैसियाछाना विकास खंड का कनारीछीना पशु सेवा केंद्र पिछले बारह महीने से बंद पड़ा है। वहीं, कनारीछीना एलोपैथिक अस्पताल अठारह महीने से केवल एक फार्मासिस्ट के अधीन संचालित हो रहा है।

इससे पहले अस्पताल में आयुर्वेदिक डॉक्टर और आयुर्वेदिक फार्मासिस्ट कार्यरत थे, लेकिन विभाग ने उन्हें धौलछीना में अटैच कर दिया। अठारह महीने बीत जाने के बावजूद भी अस्पताल में डॉक्टर की नियुक्ति नहीं हो सकी है।

पशु सेवा केंद्र बंद होने से ग्रामीणों को अपने पशुओं के इलाज के लिए धौलछीना और स्वयं के उपचार के लिए अल्मोड़ा जाना पड़ता है, जो 50 से 60 किलोमीटर दूर है।

प्रताप सिंह नेगी ने बताया कि डॉक्टर और स्टाफ की कमी से पांच-छह ग्राम पंचायतों के ग्रामीण गंभीर परेशानी झेल रहे हैं।

देवभूमि खबर

Related articles