HTML tutorial
HTML tutorial

मसूरी के 14 सरकारी प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकऔर प्रधानाचार्य राष्ट्र निर्माता पुरस्कार 2025 से सम्मानित

मसूरी के 14 सरकारी प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकऔर प्रधानाचार्य राष्ट्र निर्माता पुरस्कार 2025 से सम्मानित
Spread the love

मसूरी। समर्पण और सेवा को सम्मानित करने के उद्देश्य से राष्ट्र निर्माता पुरस्कार 2025 कार्यक्रम का आयोजन द फर्न ब्रेंटवुड, मसूरी में किया गया, जिसमें मसूरी के 14 सरकारी प्राथमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों और शिक्षकों को सम्मानित किया गया। यह सम्मान उनके अथक प्रयासों और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में दिए जा रहे योगदान के लिए प्रदान किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता अध्यक्ष दीपक अग्रवाल ने की जबकि पूर्व जिला गवर्नर रणबीर सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। सभी शिक्षकों को राष्ट्र निर्माण में योगदान हेतु स्मृति चिन्ह और प्रशंसा उपहार भेंट किए गए।

इस अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय दृष्टिबाधित हॉकी रेफरी श्री सैमुअल चंद्रा को उनकी प्रेरणादायक यात्रा और समाज सेवा के लिए विशेष सम्मान प्रदान किया गया। साथ ही रोटेरियन अशोक कोहली को राजकीय प्राथमिक विद्यालय, कैमल्स बैक रोड, नाज़ गली के छात्रों को साप्ताहिक अंग्रेजी मार्गदर्शन सत्र प्रदान करने के लिए और रोटेरियन अश्विनी मित्तल को सनातन धर्म संस्कृत विद्यालय में स्वेच्छा से कंप्यूटर साक्षरता कक्षाएं संचालित करने के लिए सम्मानित किया गया।

राष्ट्र निर्माता पुरस्कार 2025 ने एक बार फिर यह संदेश दिया कि शिक्षक समाज के असली मार्गदर्शक और राष्ट्र निर्माण की धुरी हैं तथा यह आयोजन शिक्षा, सेवा और सामुदायिक उत्थान के प्रति रोटरी क्लब की अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

कार्यक्रम में शिक्षकों की उत्साहपूर्ण भागीदारी रही और रोटरी परिवार के वरिष्ठ पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन को और समृद्ध किया। इनमें पीपी सुरेश अग्रवाल, पीपी विनेश सिंघल, पीपी शैलेंद्र करनेल, पीपी संजय जैन, पीपी मनोरंजन त्रिपाठी, पीपी डी.के. जैन, पीपी अर्जुन कैंतुरा, पीपी एन.के. साहनी, आरटीएन टी.एस. मनचंदा, आरटीएन नूपुर करनवाल कैंतुरा, आरटीएन शिवम अग्रवाल और आरटीएन मयूर गर्ग प्रमुख रूप से शामिल रहे।

देवभूमि खबर

Related articles