शिक्षक दिवस पर पुरानी पेंशन बहाली के समर्थन में उपवास कार्यक्रम ,ओपीएस की बहाली तक संघर्ष जारी रहेगा : एनएमओपीएस
देहरादून।शिक्षक दिवस के अवसर पर पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन (NMOPS) उत्तराखंड इकाई के आह्वान पर शुक्रवार को एकदिवसीय उपवास कार्यक्रम का आयोजन एकता भवन, यमुना कॉलोनी, देहरादून में किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रांतीय अध्यक्ष श्री जीतमणि पैन्यूली ने की, जबकि संचालन महामंत्री मुकेश रतूड़ी और कोषाध्यक्ष शांतनु शर्मा ने संयुक्त रूप से किया।
इस अवसर पर विभिन्न विभागों के कार्मिकों एवं बड़ी संख्या में शिक्षकों ने उपस्थिति दर्ज कराई और OPS (पुरानी पेंशन योजना) की बहाली की मांग को बुलंद किया। वक्ताओं ने कहा कि सरकार द्वारा लागू की गई नई पेंशन योजना (NPS) और यूनिफाइड पेंशन स्कीम (UPS) कर्मचारियों के भविष्य से खिलवाड़ है।
अपने उद्बोधन में प्रांतीय अध्यक्ष जीतमणि पैन्यूली ने कहा कि पुरानी पेंशन कर्मचारियों का अधिकार है, कोई भीख नहीं। उन्होंने कहा कि जब तक OPS बहाल नहीं होती, आंदोलन पूरे जोश और ताकत के साथ जारी रहेगा।
महामंत्री मुकेश रतूड़ी ने कहा कि शिक्षक समाज का मार्गदर्शक है और उनका भविष्य सुरक्षित किए बिना राष्ट्र सुरक्षित नहीं रह सकता। उन्होंने OPS बहाली को कर्मचारियों की निष्ठा, संघर्ष और अधिकार की मांग बताया। वहीं प्रांतीय अध्यक्ष (सिंचाई विभाग) अनिल सिंह पंवार ने कहा कि शिक्षकों और कर्मचारियों का सम्मान तभी सार्थक होगा जब उनकी वृद्धावस्था सुरक्षित होगी। OPS बहाली केवल हक नहीं बल्कि सामाजिक न्याय की पुकार है।
सभा में यह भी तय किया गया कि आंदोलन को और तेज किया जाएगा। 25 नवंबर 2025 को दिल्ली में ऐतिहासिक रैली आयोजित होगी तथा 1 अक्टूबर 2025 को ट्विटर अभियान चलाकर विरोध दर्ज कराया जाएगा। साथ ही उत्तराखंड में जनजागरण अभियान चलाकर आंदोलन को और मजबूत करने का संकल्प लिया गया।
सभी उपस्थित कार्मिकों ने संकल्प लिया कि OPS की बहाली तक संघर्ष निरंतर जारी रहेगा। शिक्षक दिवस पर आयोजित यह उपवास कार्यक्रम न केवल शिक्षकों के सम्मान का प्रतीक बना बल्कि पुरानी पेंशन बहाली की मांग को और धार देने का भी सशक्त माध्यम सिद्ध हुआ।
आज आयोजित उपवास कार्यक्रम में विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों एवं प्रतिनिधियों ने व्यापक सहभागिता की। बैठक में पार्टी महामंत्री मुकेश रतूड़ी, कोषाध्यक्ष शांतनु शर्मा, प्रांतीय संयुक्त मंत्री पुष्कर राज बहुगुणा, प्रांतीय प्रचार मंत्री हर्षवर्धन जमलोकी, जिला अध्यक्ष सुनील गुसाईं, जिला मीडिया प्रभारी चेतन प्रसाद कोठारी, रेशम विभाग के महामंत्री अभिषेक चौधरी, सिंचाई विभाग के प्रांतीय अध्यक्ष अनिल सिंह पंवार, महासंघ इंजीनियरिंग के मंडल अध्यक्ष आशीष यादव, जनपद सचिव पूजा श्रेष्ठ, उत्तराखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष प्रमोद रावत एवं महामंत्री रविंद्र मोहन पांडे, प्रांतीय अध्यक्ष लक्ष्मी कांत चौहान, महिला विंग की अध्यक्ष उर्मिला द्विवेदी, ब्लॉक अध्यक्ष (सहसपुर) रूचि पैन्यूली तथा उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष संतन रावत सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त समीक्षा अधिकारी राजेन्द्र रतूड़ी, सुनील गौड़, ओमप्रकाश भट्ट, रजनीश अग्रवाल, विजय सिंह कंडासी, रवि कुमार, चन्द्र भूषण, अजय कुमार पाल, प्रेम मोहन, उत्सव सेमवाल, विनोद त्रिपाठी, संजय वर्मा, नरेंद्र चंद्र, दीपक डोभाल, जितेन्द्र सिंह रावत, शिव कुमार यादव, कन्हैयालाल, हरीश कुमार, सुधीर कुमार, राजेश कुमार, सुभाष चंद्र, अमित सिंह, बलीराम, योगेंद्र सिंह, अमित रावत, महेंद्र सिंह, दिव्या श्रेष्ठ, सुजाता पाल, लक्ष्मी गुसाईं, दीपा सिंह समेत अनेक कार्मिकों ने उपस्थिति दर्ज कराई। वहीं नरेंद्र चंद, चंदन बिष्ट, जगजीवन चौहान, चंद्र मोहन डोभाल, पुष्पेंद्र पवार, नागेंद्र मथुरा, राजीव नयन पांडे, गोदावरी रावत, राकेश रावत, परशुराम कोठारी, नीरज मल, अनिल पवार, के.के. राज, संजय वर्मा सहित कई वक्ताओं ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए OPS बहाली की मांग को जोरदार तरीके से उठाया।

